भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी का गठन

Update: 2026-02-18 12:47 GMT


लाडपुरा (मुकेश माहेश्वरी)। भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर ने जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देश एवं विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल की सहमति से नई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया है।

नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में मुकेश शर्मा, कालू लाल दरोगा, सत्य नारायण सुथार, निहाल जैन, मुकेश बैरवा एवं इंदिरा देवी रायका को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री पद पर अशोक धाकड़ एवं मोहन सिंह शक्तावत को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार मंत्री पद पर मोडाराम जाट, राकेश कुमार आर्य, काली देवी तेली, सावर लाल मीणा, काली देवी खटीक एवं गंगा देवी गुर्जर को मनोनीत किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर सरोज पारीक को जिम्मेदारी दी गई है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को निर्देशित किया।

Similar News