116 यूनिट किया रक्तदान

Update: 2026-03-08 13:43 GMT


भगवानपुररा  (कैलाश शर्मा ) *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाविप-मांडल के तत्वावधान व स्व.रामेश्वर लाल व स्व. राजेंद्र कुमार लढा की स्मृति में नीलकंठ महादेव परिसर में  रक्तदान शिविर संपन्न हुआ । शिविर का उद्घाटन नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत दीपक पूरी महाराज द्वारा किया गया। महंत दीपक पूरी ने कहा कि भारत विकास परिषद शाखा मांडल का यह अत्यंत सराहनीय कार्य हैं जिससे जरूरतमंद की जरूरत पूरी होकर उन्हें नई जिंदगी मिलती है और जो रक्तदाता है वह वास्तव में बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपना रक्त दूसरों के लिए दान किया है । रक्तदान प्रकल्प प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि रक्त संग्रह के लिए पेसेफिक हास्पिटल-उदयपुर व महात्मा गांधी चिकित्सालय -भीलवाड़ा की टीमों द्वारा 116 यूनिट रक्त का संग्रह किया। शिविर में कई युवा पहली बार रक्तदान करते दिखे तो तकरीबन 5 दम्पत्तियो ने सपत्नीक रक्तदान किया। साथ ही माहेश्वरी महिला मंडल का सहयोग सराहनीय रहा। रक्त दान शिविर में मांडल ,मेजा और नीम खेड़ा के युवाओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।

आज ही परिषद की सत्र-2026-27 की नवीन कार्य कारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी व मांडल शाखा प्रभारी कैलाश आचार्य के सानिध्य हुआ।

इस अवसर पर ओम बिड़ला, पवन मंडोवरा,सुरेंद्रप्रताप सुवालका, जगदीश जोशी, विनोद सोनी, प्रमोद ईनाणी, सूर्य प्रकाश सारस्वत रामचंद्र शर्मा, कैलाश माणम्या,परेश तिवारी ,सुरेंद्र टेलर,हरिओम स्वर्ण कार,कृष्ण गोपाल सेन ,कृष्ण गोपाल ईनाणी सहित संपूर्ण लढा परिवार व संपूर्ण परिषद परिवार उपस्थित रहा।साथ ही अध्यक्ष सुनील टेलर, सचिव रमेश चंद्र बलाई, वित्त सचिव निर्मल ईनाणी उपस्थित थे।

Similar News