भगवानपुरा (कैलाश शर्मा ) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र बड़वा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई । इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला मंत्री ईश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सुथार ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि सनातन परंपरा एवं संस्कृति के महापर्व सृष्टि आरंभ दिवस *नव संवत्सर* भारतीय नव वर्ष के अवसर विभिन्न सनातनी संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा को नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुभाष मार्केट में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाना है , इसकी रुपरेखा पर चर्चा करते हुए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गईऔर प्रभारी नियुक्त किए गए । प्रदेश प्रतिनिधि सुशीला जाट ने मातृ शक्ति से अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आह्वान किया । बैठक में जिला कार्यकारिणी के राजेंद्र शर्मा, अनूप सिंह,नीता रावत , अजीत सिंह, राजेश सोमानी, सुवाणा अध्यक्ष विनोद झंवर ,शहर अध्यक्ष बसंत पोरवाल , ओम प्रकाश सुथार प्रमिला बैरागी , सुरेन्द्र मीणा, कौशल्या पालीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आभार प्रदर्शन सुरेश चंद्र बड़वा द्वारा किया गया ।