बेमौसम बरसात से किसान परेशान वही शादी विवाह के आयोजको को भयंकर परेशानी

Update: 2026-02-18 17:19 GMT

 भगवानपुरा  (कैलाश शर्मा ) दिनभर ठण्डी हवा के बाद सुर्य देव की लुका छिपी के चलते भले ही मौसम ठण्डा रहा लेकिन शाम होते होते अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते चार बजे बाद मेघ गर्जन के साथ ही बिजली की कड़कड़ाहट शुरु हुई और रिमझिम बारिश आरंभ हो गई और लोग घरो में दुबकने को मजबुर हो गये । मौसम का मिजाज बदलने के बाद किसानो के मस्तिश्क पर चिन्ता की लकीरे दिखाई देने लग गई क्योंकि कई किसानो ने चने व सरसो की फसल की कटाई शुरू कर दी थी उन्होंने आशंका जताई कि अगर यह बारिश का दौर लगातार रहा तो फसलो मे भारी नुकसान हो सकता है । भगवानपुरा हरीपुरा सीड़ियास आदि गॉवो मे बैमौसम बरसात से किसान परेशान है वही शादी विवाह के कार्यक्रम होने से भी आयोजको को परेशानी हो रही है। 

Similar News