1100 जोड़ों के द्वारा होगा विराट शिलान्यास पूजन समारोह

By :  vijay
Update: 2026-03-29 17:16 GMT

गुरला:- (बद्री लाल माली) बूंदी जिले के ओवन ग्राम में स्थित पावन तीर्थ स्थल श्रीवल्लभ कंचन बालाजी धाम में 24 अप्रैल 2026 को एक भव्य एवं ऐतिहासिक विराट शिलान्यास पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में 1100 जोड़े एक साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास पूजन में भाग लेंगे, जो क्षेत्र के लिए आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का अद्वितीय उदाहरण बनेगा।यह आयोजन संत-महात्माओं के सान्निध्य एवं विद्वान आचार्यों के निर्देशन में संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन 22 से 29 अप्रैल तक किया जाएगा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

समारोह में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को इस पुण्य अवसर का लाभ प्राप्त हो सके।इस ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह के माध्यम से श्रीवल्लभ कंचन बालाजी धाम के भव्य निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा, जो भविष्य में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

आयोजन समिति ने आसपास के सभी गांव और कस्बों केश्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

Similar News