शराब और बीयर के शौकीनों को झटका: 1 अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें, आबकारी ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी
भीलवाड़ा। नए वित्तीय वर्ष (2026-27) की शुरुआत शराब और बीयर के शौकीनों के लिए जेब ढीली करने वाली साबित होगी। सरकार द्वारा आबकारी ड्यूटी में इजाफा किए जाने के बाद 1 अप्रैल से मदिरा प्रेमियों को अपनी पसंदीदा बोतल के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।
5% ड्यूटी बढ़ने से चढ़ेंगे दाम
सरकार ने इस बार आबकारी ड्यूटी को 75 फीसदी से बढ़ाकर 80 फीसदी कर दिया है। ड्यूटी में इस 5 प्रतिशत की सीधी बढ़ोतरी का असर सीधा ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। बाजार सूत्रों के अनुसार, विभिन्न ब्रांड्स और बोतलों के साइज के हिसाब से कीमतें 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक बढ़ सकती हैं।
कितना बढ़ेगा बोझ?
बीयर: प्रति बोतल करीब 5 रुपए तक महंगी होने की संभावना है।
अंग्रेजी शराब (750 एमएल): फुल बोतल पर 20 रुपए तक का इजाफा हो सकता है।
अन्य पैक: पव्वा और अद्धे की कीमतों में भी आनुपातिक रूप से 5 से 10 रुपए की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही नई दरें पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएंगी। ऐसे में 1 अप्रैल से ठेकों पर नई एमआरपी (MRP) के साथ शराब और बीयर की बिक्री शुरू होगी।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
