हनुमान जयंती 2 अप्रैल को भजन संध्या होगी
By : vijay
Update: 2026-03-30 16:20 GMT
आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे के निकटवर्ती गेगा का खेड़ा में हनुमान जयंती समारोह 2 अप्रैल को होगा। श्री बालाजी मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि रामायण पाठ, हवन ,सुंदरकांड पाठ ,हनुमान चालीसा व भजन कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।