ग्राम भादू में धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा हनुमान जयंती उत्सव
भादू। क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर वीर हनुमान जी तालाब के पास भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 1 अप्रैल बुधवार को संध्या 7:00 बजे 11,000 दीपों के साथ दीपदान किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 8:30 बजे कन्या पूजन का आयोजन होगा। रात्रि 9:00 बजे सामूहिक रूप से 108 हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे, वहीं 9:15 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अखाड़ा प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।