भीलवाड़ा की 7 प्रतिभाएं संस्कृत सम्मान से राज्य स्तर पर सम्मानित
भीलवाड़ा |इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025 में नामित संस्था निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिति भीलवाड़ा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत वांग्मय पुरस्कार वितरण समारोह में भीलवाड़ा जिले की 7 प्रतिभाएँ भीलवाड़ा से पूर्व CDEO प्रहलाद पारीक,वुडबेन्ड डायरेक्टर पप्पू लाल सुथार सुवाना के गौरव दायमा,कोटडी केभगवती लाल शर्मा शाहपुरा के रमेश कुमार शर्मा एवं भीलवाड़ा के शिक्षक भागचंद जांगिड़ एवं भगवान सहाय यादव सहायक आचार्य हमीरगढ़ राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया l यह गरिमामय समारोह त्रिवेणी नगर जयपुर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई
समिति के प्रदेश संयोजक डॉक्टर के जी जांगिड़ ने बताया कि संस्कृत भाषा के संरक्षण संवर्धन एवं जन जागरण हेतु उत्कृष्ट योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उक्त प्रतिभाओं का सम्मानित किया गया l समारोह में विद्वान जनों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थित रही l कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कुमार जांगिड़ के अनुसार समारोह में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के डायरेक्टर प्रो लोकमान्य मिश्र नई दिल्ली से G.S.T के अपर आयुक्त IRS दिनेश सारंग एवं जयपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर मेघराज मीणा,सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अर्कनाथ चौधरी, संस्कृतशिक्षा के पूर्व शासन सचिव एवं वरिष्ठ IAS डॉक्टर मोहनलाल यादव,वरिष्ठ IAS मातादीन शर्मा डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा पूर्व संयुक्त निदेशक संस्कृत शिक्षा एवं राष्ट्रीय उद घोषिका डॉक्टर ज्योति जोशी उपस्थित रही l