श्री बाबाधाम अठारवां (18वां) पाटोत्सव महोत्सव पर उमड़ा जन-समूह

By :  vijay
Update: 2026-03-30 14:30 GMT

भीलवाड़ा -श्री बाबा धाम पर विशेष अठारवां (18वां) पाटोत्सव श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। पूरे मन्दिर परिसर को मनोरम लाईटो, झण्डियों, चुनर डेकोरेशन व फूलों से विशेष सजावट की गयी। हजारों भक्तों ने आसानी से दर्शन किये एवं महाप्रसादी ग्रहण की। अठारवां (18वां) पाटोत्सव में श्री बाबा धाम के आचार्य श्री शिवप्रकाश जोशी, पं. योगेन्द्र शर्मा, पं. गोविन्द गौतम व अन्य पण्डितों के द्वारा प्रातः 9.15 बजे से हवन, पूजन व अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात् तीनों मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजा के बाद दोपहर 12.15 बजे महाआरती हुई। इसके पश्चात् अठारवां (18वां) पाटोत्सव के उपलक्ष में माताजी के शुद्ध मावें का केक महंत काठिया बाबा, हरिशेवा से मायाराम जी, बाबूगिरी जी एवं विनीत अग्रवाल सहित धर्म प्रेमियों और भक्तों के साथ माँ के सम्मुख भोग लगाया गया। माँ और बाबा के जयकारांे से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। पाटोत्सव पर हजारों भक्तों की महाप्रसादी रखी गयी थी।

पाटोत्सव पर विशेष महाआरती हुई। महाआरती से पहले विशेष माताजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भजनों का कार्यक्रम रखा गया। इस भक्तिमय वातावरण में सभी भक्तजन नाचने लगे। भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरे पाण्डाल में जयकारों की गुंज गुंजने लगी।

अठारवां (18वां) पाटोत्सव कार्यक्रम में पं. आशुतोष जी, अशोक व्यास, कालू लाल गुर्जर, अशोक कोठारी, राकेश पाठक, संगम ग्रुप के एस.एन. मोदानी, बीएसएल ग्रुप से प्रवीण जैन, मधु जाजू, मंजू पोखरना, डॉ. अपूर्वा शास्त्री सहित धर्मप्रेमियों, समाजसेवी एवं राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता व कई समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी और बहुत सारे भक्तजन ने पधार कर धर्म का लाभ लिया।

Similar News