पंचवटी में 'जनता क्लीनिक' का शुभारंभ, विधायक कोठारी ने दी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात
भीलवाड़ा। पंचवटी मित्र मंडल के अथक प्रयासों को अंततः सफलता मिली है। पंचवटी क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवनिर्मित 'जनता क्लीनिक' का भव्य उद्घाटन लोकप्रिय विधायक अशोक कोठारी द्वारा किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से अब स्थानीय निवासियों को घर के समीप ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ प्रवीण जरवाल, विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टांक, लक्ष्मीलाल डाड और पंचवटी मित्र मंडल के शालीन अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मित्र मंडल के सदस्यों ने विधायक कोठारी का आभार जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। जनता क्लीनिक के खुलने से बुजुर्गों और सामान्य मरीजों को अब बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।