बाइक से गिरने से महिला की मौत
By : bhilwara halchal
Update: 2024-09-12 08:15 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के हमीरगढ़ थाना इलाके में बाइक से गिरने से महिला की मौत हो गई।
हमीरगढ़ थाने के दीवान प्रमोद कुमार ने बताया कि तख्तपुरा निवासी मांगी देवी 42 पत्नी रतन अहीर बुधवार शाम को अपने देवर शंकर लाल के साथ बाइक पर बैठकर खेत से घर जा रही थी। रास्ते में मांगी देवी बाइक से गिर पड़ी। उसे सिर में चोट आई। तत्काल हमीरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां मांगी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।