मांडलगढ़- दो हादसों में दो लोगों की मौत

Update: 2024-09-13 15:31 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के मांडलगढ़ थाना इलाके में घटित दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिये।

मांडलगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक गोपाल लाल ने बताया कि नीम का खेड़ा निवासी रमेश 41 पुत्र लादूलाल कुम्हार को परिजन मांडलगढ़ अस्पताल लाये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले पर निशान थे। उधर, इस घटना को लेकर पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि रमेश बाइक से खेत जा रहा था। इसके बाद वह रास्ते में अचेत मिला, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

उधर, एक अन्य घटना रामपुरिया गांव से सामने आई। पुलिस ने बताया कि रामपुरिया निवासी श्रवण 56 पुत्र चंदा मीणा मवेशियों को पानी पिलाने गया। जहां मोटर चालू करते समय करंट लगने से श्रवण की मौत हो गई। हादसे की रिपोर्ट म़ृतक के भाई नंदा ने पुलिस को दी। पुलिस इन मौतों को लेकर जांच कर रही है। 

Similar News