यात्री ध्यान दें: कल उदयपुर नहीं जाएगी जयपुर स्पेशल ट्रेन, चंदेरिया में ही थमेंगे पहिए
भीलवाड़ा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल संचालन हेतु आधारभूत ढांचे के रखरखाव के लिए जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल रेल सेवा को आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के चलते कल, 10 फरवरी (मंगलवार) को भीलवाड़ा से उदयपुर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09721 (जयपुर–उदयपुर सिटी स्पेशल) मंगलवार को जयपुर से अपने निर्धारित समय पर तो रवाना होगी, लेकिन यह ट्रेन अपने गंतव्य उदयपुर सिटी तक नहीं पहुंच पाएगी। रेलवे द्वारा इस ट्रेन को चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा। चंदेरिया से उदयपुर के बीच आने वाले स्टेशन कपासन, मावली और राणा प्रताप नगर के लिए यह रेल सेवा पूरी तरह रद्द रहेगी।
यह रहेगा शेड्यूल: यह स्पेशल ट्रेन सुबह 6:27 बजे जयपुर से प्रस्थान कर फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद और विजयनगर होते हुए भीलवाड़ा पहुंचेगी। भीलवाड़ा से रवाना होकर यह सुबह 11:05 बजे चंदेरिया पहुंचेगी और वहीं अपनी यात्रा समाप्त करेगी। उदयपुर जाने वाले यात्रियों को चंदेरिया से आगे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना होगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.