गुरु सेवा संघ की कार्यकारिणी बैठक स्वाध्याय भवन में संपन्न

By :  vijay
Update: 2026-04-09 15:27 GMT

भीलवाड़ा- गुरु सेवा संघ की कार्यकारिणी की बैठक स्वाध्याय भवन में आयोजित की गई। बैठक में संघ के परम संरक्षक राकेश पाटनी, अध्यक्ष अभिषेक पाटौदी, सचिव संदीप बाकलीवाल, सहसचिव जय लुहाडिया, उपाध्यक्ष रवीन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अनुज चंदोरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संघ के प्रचार-प्रसार मंत्री सुमित जैन ने बताया कि पिछले 4 महीनों में ससंघ द्वारा 6 दिगंबर संतों के संघ का लगभग 300 किलोमीटर का विहार सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। बैठक में संतों के आगामी ग्रीष्मकालीन विहार की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संघ की गतिविधियों के विस्तार, संतों की सेवा व्यवस्था तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सदस्यों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Similar News