हमीरगढ़ में नवकार महामंत्र जाप का आयोजन
हमीरगढ़(राजाराम वैष्णव) नगर पालिका हमीरगढ़ में विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में स्थानक में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप आयोजित किया गया। यह आयोजन विश्व शांति के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर निर्धारित समय प्रातः 8:01 बजे से 9:36 बजे के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सकल जैन संघ हमीरगढ़ के श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए नवकार महामंत्र का जाप किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश गोलेछा, मंत्री पारस सामर सहित समाज के वरिष्ठजन हस्तीमल सामर एवं नवरत्न मल सामर तथा अन्य समाजजन प्रकाश जी बड़जात्या, ललित बोहरा एवं महिला मंडल से अर्चना चपलोत, उषा गोलेच्छा, तनिशा सामर आदि उपस्थित रहे।
संघ से जुड़े सौरभ सामर ने बताया कि पूरे समाज के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।