वनवासी कल्याण परिषद के जिला चुनाव संपन्न
भीलवाड़ा BHN । वनवासी कल्याण परिषद जिला संगठन के चुनाव गुरुवार को भीलवाड़ा में निर्विरोध संपन्न हुए। सर्वसम्मति से दिवाकर जावा जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। यह चुनावी प्रक्रिया प्रदेश और प्रांत स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई।
वरिष्ठ पदाधिकारियों का रहा सानिध्य
चुनाव कार्यक्रम प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पंचोली और प्रांत नगरीय कार्य प्रभारी रामप्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शांतिलाल पानगड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
चुनाव के साथ ही परिषद की नई जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें रामप्रकाश अग्रवाल, सुशील कंदोई, शांतिलाल पानगड़िया और प्रेम सिंह सेठिया संरक्षक मनोनीत किए गए हैं। वहीं भागचंद बाहेती, ओम प्रकाश अग्रवाल और ओमप्रकाश गंदोलिया उपाध्यक्ष, कैलाश नंदावत सचिव, ज्ञानचंद जैन कोषाध्यक्ष तथा महेश खंडेलवाल प्रचार प्रमुख एवं सहसचिव बनाए गए हैं।
आठ सदस्य भी शामिल
मुख्य कार्यकारिणी के अलावा आठ जिला कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई है। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष पदम जैन ने भीलवाड़ा में परिषद द्वारा किए गए कार्यों का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया, वहीं संचालन नगर सचिव संदीप सोनी द्वारा किया गया।