रेलवे अंडरब्रिज की कम ऊंचाई से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Update: 2026-04-09 12:06 GMT

बड़लियास (रोशन वैष्णव) भीलवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित बरूंदनी रेलवे स्टेशन के पास बना रेलवे अंडरब्रिज स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। अंडरब्रिज की कम ऊंचाई के कारण बड़े वाहनों के आवागमन में हो रही बाधा से आक्रोशित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को रेलवे अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा।

प्रमुख समस्याएँ और माँगें:

ऊंचाई बढ़ाने की मांग: वर्तमान में अंडरब्रिज की ऊंचाई मात्र 4 मीटर है, जिससे बस और ट्रक जैसे भारी वाहन वहां से नहीं गुजर पाते। ग्रामीणों ने इसे बढ़ाकर कम से कम 5 मीटर करने की मांग की है ताकि ईंधन और समय की बर्बादी रुक सके।

एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव: बरूंदनी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की पुरजोर मांग की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मेवाड़ के प्रसिद्ध सिंगोली चारभुजा नाथ मंदिर और चंवरा के हनुमान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी सुविधा होगी।

मरीजों को हो रही दिक्कत: गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए क्षेत्र के लोगों को अक्सर अहमदाबाद जाना पड़ता है। ट्रेनों का ठहराव न होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चेतावनी: प्रदर्शन के दौरान प्रशासक गजेंद्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Tags:    

Similar News