भीलवाड़ा के पहलवानों का राज्य स्तर पर दबदबा: महादेव कुश्ती अकादमी ने जीते 4 स्वर्ण और 3 रजत पदक
भीलवाड़ा। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की महादेव कुश्ती अकादमी के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए हैं। महादेव सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
अकादमी के संचालक व प्रशिक्षक बाबू माली ने बताया कि 5 से 7 अप्रैल तक जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:
जूनियर वर्ग (U-20):
सिमरन सेन: 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड)।
खुशी सैनी: 62 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड)।
रोहन सैनी: 77 किग्रा ग्रीको रोमन शैली में स्वर्ण पदक (गोल्ड)।
कशिश गुर्जर: 50 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक (सिल्वर)।
सब-जूनियर वर्ग:
तनीषा गुर्जर: 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड)।
ऋषिका माली: 65 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक (सिल्वर)।
आदित्य मेवाडा: 51 किग्रा ग्रीको रोमन शैली में रजत पदक (सिल्वर)।
राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
स्वर्ण पदक विजेता पहलवान अब आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान की ओर से ताल ठोकेंगे। जूनियर (U-20) टीम 10 से 12 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जबकि सब-जूनियर वर्ग की गोल्ड मेडलिस्ट तनीषा गुर्जर 28 से 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में शिरकत करेंगी।
विजेताओं का भव्य स्वागत
भीलवाड़ा आगमन पर विजेता पहलवानों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष नंदलाल माली, बद्रीलाल माली, श्यामलाल माली, पार्षद कैलाश मूंदड़ा, कालूलाल माली, बंसी मोरी, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान प्रवीण दहिया, धर्मराज सुवालका, अंकित बुरा, रवि नासिर, कोच जगदीश ढांडा, एडवोकेट गौरव आचार्य, संदीप चौबे, नारायण गुर्जर, बाबू गुर्जर, राजू माली, मुकेश माली सहित कई गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
