कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक कल , संगठन मजबूत करने पर होगा मंथन
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-09 14:33 GMT
पुर BHN. कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति तय करने को लेकर उपनगर पुर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक (जी.पी. खटीक) तथा नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के मार्गदर्शन में आयोजित होगी, जिसमें वार्ड अध्यक्षों सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
बैठक मंडी के हनुमान जी के सामने स्थित भारद्वाज वाटिका में सायं 5 बजे आयोजित होगी।
पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों और रणनीति पर चर्चा की जाएगी।