भीलवाड़ा नगर निगम का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान, 360 किलो जब्त और हजारों का जुर्माना

Update: 2026-02-09 14:25 GMT

भीलवाड़ा द्वारा सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर को सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग से मुक्त करने हेतु निगम द्वारा विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत दिनांक 9 फरवरी 2026 को 360 किलो सिंगल use प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग की जब्ती कर 26,600 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी एवं कचरा फैलाने वाले 97 व्यक्तियों पर 34,400 रुपए का जुर्माना किया गया एवं नगरीय विकास कर की 9,25,000 की वसूली की गई, निगम आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा उक्त अभियान नियमित रूप से चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों एवं सिंगल use प्लास्टिक /प्लास्टिक कैरी बैग पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाएगी।

Similar News