गौ माता का किया पूजन

By :  vijay
Update: 2024-10-15 11:23 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड) बरुन्दनी से तीन किमी दूर स्थित धार्मिक स्थल सगसजी चौहान के यहां नवरात्रा पर्व के अनुष्ठान का समापन सोमवार की रात्री विशेष कार्यक्रम हुए। नवरात्रा समापन के महारात्री जागरण से पूर्व सोमवार की रात्री विद्वान पण्डित दुर्गा लाल भट्ट के मार्गदर्शन में विधि विधान पूर्वक गो माता का पूजन किया गया। गो माता को लापसी खिलाई गई और वस्त्र ओढ़ाया गया। गो माता के पूजन के बाद हरिजन महिला का पूजन और सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत, शैतान सिंह शक्तावत, राम सिंह चौहान,जगन्नाथ सिंह राणावत, नानू राम गंवारिया, लादूराम सोमानी, भंवर लाल सोमानी,राजेन्द्र सिंह,अर्जुन सिंह पुरावत, कुलदीप जोशी, बंशी लाल जांगीड ,देबी लाल खटीक , मुकेश सेन ,कमलेश पाराशर सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मोजूद रहे।

कमलेश पाराशर ने महा आरती की तब जयकारों के जयघोष से आसमान गूंज उठा।

Similar News