करवा चौथ कल करवे, बैंगल्स, कपड़े की दुकानों पर उमड़ी भीड़ बाजार हुए गुलजार

By :  vijay
Update: 2024-10-19 06:46 GMT

पोटलां पति की दीर्घायु की कामना का पर्व करवा चौथ 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। जिसे लेकर महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं। बाजार गुलजार हो गए हैं, महिलाएं खरीदारी कर रहीं हैं। सौंदर्य प्रसाधन की कॉस्मेटिक दुकानों एवं ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। करवाचौथ के पर्व पर बाजार में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। करवा चौथ के पर्व से पहले सराफा, साड़ियां बैंगल्स की दुकानों के बाजार गुलजार हो गया है। जिसे लेकर महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस व्रत में महिलाएं नई साड़ी, गहने का श्रृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस रात में छलनी में चांद का दीदार कर अघ्र्य चढ़ाकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में खास रौनक नजर आ रही है। मिट्टी के सादे एवं रंग बिरंगे करवे एवं रंग बिरंगी छलनियां लोगों को काफी लुभा रही है करवाचौथ के लिए चूड़ियां के लिए बैंगल्स की दुकानों पर भी भीड़ नजर आ रही है बाजार में फैंसी चूडिय़ों से दुकानें भरी हुई हैं। दुकानदारों ने बताया कि धागे की वर्क वाली चूडिय़ों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूडिय़ों का स्वरूप भी बदलता जा रहा है। उसी के अनुरूप बाजार में चूडिय़ां मौजूद है। ऐसे में महिलाएं साड़ी के रंग से मेल की चूड़ी खरीद रही हैं। जडाऊ चूडिय़ों को भी पसंद किया जा रहा है। चूडिय़ों और कड़े को करवा चौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है | कपड़े के दुकानदारों ने बताया कि डिमांड के अनुसार प्रिंट वाली साड़ियां एवं फैंसी साड़ियां भी मंगवाई गई है महिलाओं को यह साडिय़ां खासी पसंद आ रही है। वहीं ब्लू फाक्स, शिफान सिल्क, गार्डेन सिल्क, बनारसी साडिय़ों को भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। वहीं ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन भी तेजी से बढ़ा है। वहीं विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग से महिलाएं साडिय़ा, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन की सामान मंगा रहीं हैं। महिलाओं की माने तो त्योहारों पर ऑलनाइन शॉपिंग करने पर ऑफर मिल रहे हैं। करवा चौथ को लेकर खरीदारी के लिए महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है

Similar News