भीलवाड़ा अजमेर के बांदनवाड़ा में चल रहे सत्यनारण भगवान के मेले में राजस्थान केसरी का खिताब हासिल कर भीलवाड़ा लौटी पहलवान माया माली का माली महिला मंडल ने तिलक लगाकर माला और भगवा दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सपना माली(पार्षद),उपाध्यक्ष संजना माली ,कोषाध्यक्ष चंद्रकला माली, पुष्पा माली ,विमला माली ,ज्योति माली ,बेबी देवी ,सीमा माली ,माया माली उपस्थित रहे।