वंचित बस्ती के बच्चों के साथ मनाया दीपावली पर्व

Update: 2024-10-23 14:32 GMT

भीलवाड़ा विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा भीलवाड़ा द्वारा संचेती कॉलोनी स्थित एकनाथ निलयम में संचालित आनंदालय में राम नगर आदि वंचित बस्ती के बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया गया। बच्चों द्वारा सुंदर व आकर्षक रंगोली एवं शुभ लाभ की आकृतियां बनाई गई। कार्यक्रम में भजन कहानी गीत के साथ-साथ दीपक जलाकर सभी के जीवन में प्रकाश की कामना की गई। सह विभाग प्रमुख, भीलवाड़ा सत्यम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विवेकानंद केंद्र के राजस्थान प्रांत सह संचालिका शकुन्तला डाड, प्रांत प्रमुख भगवान सिंह चौहान, भीलवाड़ा विभाग से डॉक्टर अर्जुन वैष्णव, सुनील जोशी, नगर से सुमन बाहेती, प्रतिमा गर्ग व सभी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar News