सुन्दरकाण्ड गायक सांगावत को संगम विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि

Update: 2025-08-04 12:45 GMT

भीलवाड़ा। सुप्रसिद्ध सुन्दरकाण्ड के प्रतिनिधि गायक विष्णु प्रसाद सांगावत को कला और मानविकी संकाय के हिंदी विभाग द्वारा संगम विश्वविद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई है।

विष्णु प्रसाद सांगावत ने \"रामचरित मानस: एक अनुशीलन (सुंदरकांड के विशेष संदर्भ में)\" विषय पर अपना शोध कार्य किया है। उन्होंने यह शोध डॉ. अवधेश जौहरी के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति करुणेश सक्सेना, उपकुलपति मानस रंजन पाणिग्रही, विभागाध्यक्ष राजीव मेहता और शोध अधिकारी विकास सोमानी जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विष्णु प्रसाद सांगावत को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विष्णु प्रसाद सांगावत की इस उपलब्धि से कला और साहित्य जगत में हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Similar News