मानसिक दिव्यागं बालकों ने मनाई दीपावली
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2025-10-11 11:03 GMT
भीलवाड़ा। स्थानीय सोना मनोविकास केन्द्र मे मुस्कान फाउण्डेसन द्वारा मानसिक दिव्यांग बालको के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली का पर्व मनाया। साथ ही संस्था अध्यक्ष प्रेम कुमार जैन ने बच्चों को दीपावली पर्व क्यों मनाते इसके बारे में जानकारी दी गई तथा सभी बच्चों व स्टाफ को मिठाई व फल वितरित किये व सभी को दीपावली की शुभकामनाए दी।