मारपीट की दो घटनायें, फैक्ट्री मजदूर व महिला घायल

Update: 2025-10-31 07:56 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में फैक्ट्री मजदूर व महिला घायल हो गई। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के रजीगड़ी निवासी रामुसिंह पुत्र राामा सूरतङ्क्षसंह यहां रिको थ्री फेज स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करता है। रामु सिंह के साथ कालिका माता मंदिर के पास बीलिया में साथी कर्मचारी अनिल ने मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। इसी तरह एक अन्य घटना पुर थाने के समोड़ी गांव से सामने आई है। यहां रहने वाली पूजा पत्नी किशन भील के साथ लेहरु भील ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। इन दोनों घटनाओं में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रताप नगर व पुर थाना पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। 

Similar News