मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रामलीला का शुभारंभ

Update: 2025-11-05 13:39 GMT


पुर उपनगर पुर मंडी के बालाजी मंदिर प्रांगण में बुधवार रात रामलीला महोत्सव का शुभारंभ मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। काशी क्षेत्र प्रयाग (उत्तर प्रदेश) से पधारे ब्राह्मण कलाकारों द्वारा प्रथम दिवस की लीला प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री हरि विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की मनमोहक झांकी से हुई। इसके बाद मंचन में दिखाया गया कि भगवान विष्णु ने अपने चतुर्भुज रूप में माता कौशल्या और महाराज दशरथ को दर्शन दिए। भगवान ने कहा कि वे उनके तप से प्रसन्न हैं और वरदान मांगने को कहा।

माता कौशल्या ने निवेदन किया कि वे भगवान के बाल स्वरूप को देखना चाहती हैं, उन्हें अपनी गोद में लेकर सेवा करना चाहती हैं। इस पर भगवान विष्णु ने बताया कि पूर्व जन्म में वे मनु और सतरूपा के रूप में जन्मे थे और तब भी उन्होंने भगवान से ऐसा ही वर मांगा था। इसलिए इस जन्म में वे राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के रूप में अवतार लेंगे, ताकि माता कौशल्या उनके बाल स्वरूप का दर्शन कर सकें।इसके पश्चात राम जन्म की लीला का सुंदर मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

Tags:    

Similar News