अयोध्या अधिवेशन में भीलवाड़ा की पल्लवी को शक्ति वंदनम पुरस्कार

Update: 2025-12-22 17:41 GMT


भीलवाड़ा

अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन का आयोजन अयोध्या में किया गया। इस अधिवेशन में देशभर से चयनित छह महिलाओं को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए शक्ति वंदनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दक्षिण राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा ने बताया कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर भीलवाड़ा की महिला उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी लढा को उनके उल्लेखनीय सामाजिक सेवा और उद्यमशील योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि पल्लवी लढा ने समाजसेवा के साथ साथ महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर एक अलग पहचान बनाई है। उनके सम्मान से न केवल भीलवाड़ा बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

अधिवेशन में उपस्थित महिला प्रतिनिधियों ने पल्लवी लढा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Similar News