शिक्षा विभाग की अनूठी पहल: स्कूलों में आज मनाया जाएगा 'मातृ-पितृ पूजन दिवस',
भीलवाड़ा। राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार को 'मातृ-पितृ पूजन दिवस' एक नए और अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इस वर्ष यह आयोजन केवल संस्कारों तक सीमित न रहकर लोकतंत्र की मजबूती का जरिया भी बनेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक विशेष आदेश जारी कर सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को 'पाती माँ और पिता के नाम' लिखने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार, इस गतिविधि के तहत छात्र अपने माता-पिता और अभिभावकों को पत्र (पाती) लिखेंगे। इस पत्र के माध्यम से बच्चे अपने परिजनों को संवैधानिक वोट के अधिकार का नैतिक उपयोग करने के लिए भावुक अपील करेंगे। इसके साथ ही, विद्यार्थी निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करवाई गई विभिन्न डिजिटल सुविधाओं और ऐप्स के बारे में भी अपने अभिभावकों को जागरूक करेंगे।
शिक्षा विभाग का मानना है कि जब बच्चे अपने हाथों से पत्र लिखकर माता-पिता से वोट डालने का आग्रह करेंगे, तो इसका गहरा भावनात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें भविष्य के जिम्मेदार मतदाता के रूप में तैयार करना है। आज प्रदेश भर के स्कूलों में पूजन के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति यह अलख भी जगाई जाएगी।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
