दांडी यात्रा समापन दिवस पर कांग्रेस ने गांधी भवन में दी श्रद्धांजलि, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
भीलवाड़ा। दांडी यात्रा समापन दिवस की वर्षगाँठ के अवसर पर सोमवार को भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) में एक विशेष श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक उपस्थित रहे।
अहिंसा की शक्ति का प्रतीक है नमक सत्याग्रह
सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा किया गया नमक सत्याग्रह आज भी हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि बिना हथियार उठाए, केवल अहिंसा और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़े से बड़े दमनकारी शासन को झुकाया जा सकता है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
जिला सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन, शहर संयोजक एडवोकेट ओमप्रकाश तेली, बनेड़ा ब्लॉक संयोजक गोवर्धन लाल बलाई, सहाड़ा संयोजक सुनील दत्त, रामदयाल बलाई, शिवराज सुराणा, मो. हारून रंगरेज, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, एस के मीज़ान, राजेन्द्र सिंह राठौड़, धीरज शर्मा और हरकचन्द कोठारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।