इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन ने शुरू की जल सेवा, 1 लाख लीटर पानी से बुझेगी प्यास

Update: 2026-04-06 13:08 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन) | गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन ने शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की पहल की है। सोमवार को श्री गणेश मंदिर प्रांगण (रोडवेज बस स्टैंड) के बाहर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 8 विभिन्न स्थानों के लिए 'जल सेवा' का शुभारंभ किया गया।

3 माह तक 1 लाख लीटर शुद्ध पानी का संकल्प

एसोसिएशन के अध्यक्ष सज्जन मेहता ने बताया कि आगामी तीन महीनों तक 5000 पानी की केन के माध्यम से कुल 1 लाख लीटर शुद्ध मीठा पानी आमजन और राहगीरों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेवा शहर के 8 चिन्हित स्थानों पर संचालित की जाएगी।

संतों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का उद्घाटन हाथी भाटा आश्रम के संत दास महाराज, निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री, पुजारी मुरारी पांडे और नितेश शर्मा के सानिध्य में हुआ। मुख्य अतिथि राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी रहे।

महासचिव हर्षित बाबेल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस पुनीत कार्य में संयोजक रामलाल सुवालका, गोपाल कुमावत सहित पारस ढाबरिया, नरेंद्र पीपाड़ा, राजेश पोखरना, संदीप चोरड़िया और एसोसिएशन के अन्य सदस्यों व मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।

Similar News