भीलवाड़ा-चित्तौड़ मार्ग पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार की मौके पर ही मौत

Update: 2026-04-06 09:13 GMT


​भीलवाड़ा (के के विजयवर्गीय)। भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोपेड चालक की जान चली गई। हादसा सोहणा फैक्ट्री के समीप घटित हुआ, जहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया।

​मौके पर ही तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, ओहाटी निवासी कन्हैयालाल सोमवार दोपहर अपनी टीवीएस मोपेड पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सोहणा फैक्ट्री के पास सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कन्हैयालाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​मौके पर जुटी भारी भीड़

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। पुलिस अब टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News