रायपुर थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
रायपुर BHN| थाना पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीती रात दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
हेड कांस्टेबल भवानी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि गश्त के दौरान रायपुर थाना सर्किल में संदिग्ध अवस्था में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आते हुए दिखाई दिए। रुकवाकर जांच करने पर दोनों ट्रॉलियों में अवैध रूप से भरी हुई बजरी पाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को मय बजरी के डिटेन कर लिया और उन्हें थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है।
खनिज विभाग को दी सूचना
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।