पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बुना पति को फंसाने का खौफनाक जाल, खुद का अश्लील वीडियो किया वायरल!, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Update: 2026-04-06 07:16 GMT

भीलवाड़ा। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को जेल भेजने और बदनाम करने के लिए खौफनाक जाल बुना। पुलिस जांच में हुए खुलासे के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित दिलीप शर्मा (निवासी भीलवाड़ा) का विवाह वर्ष 2022 में कौशल्या के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दिलीप को उसके ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मामला तब बिगड़ा जब दिलीप ने अपनी पत्नी के मोबाइल में शिवम् शर्मा नामक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट पकड़ ली।

साजिश: खुद का वीडियो बना पति पर मढ़ा इल्जाम

चैट पकड़े जाने के डर से पत्नी कौशल्या और उसके परिचित शिवम् शर्मा ने एक शातिराना षड्यंत्र रचा। उन्होंने:

एक फर्जी सिम कार्ड खरीदा।

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई।

कौशल्या का नहाते हुए एक अश्लील वीडियो खुद ही वायरल कर दिया।

इसके बाद सारा आरोप पति दिलीप शर्मा पर मढ़ दिया और लाखों रुपयों की अवैध मांग शुरू कर दी।

साइबर एक्सपर्ट की जांच में खुला राज

गांधीनगर थाना पुलिस ने जब साइबर एक्सपर्ट की मदद से गहराई से जांच की, तो परत दर परत सच्चाई सामने आ गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह पूरा ड्रामा पति को फंसाने के लिए पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा ही रचा गया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

हैरानी की बात यह है कि पुख्ता सबूत होने और गुनाह कबूलने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इससे आहत होकर पीड़ित दिलीप शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि इस झूठे इल्जाम और मानसिक प्रताड़ना के कारण उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

Tags:    

Similar News