तेली समाज युवा फाउंडेशन का रक्तदान शिविर संपन्न, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
भीलवाड़ा । श्री कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक में रविवार को तेली समाज युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साह का माहौल नजर आया। शिविर के दौरान कुल 101 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो जरूरतमंदों के जीवन बचाने में सहायक होगा।
संस्थान के सदस्य प्यारेलाल अगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारंभ सुबह 9:15 बजे समाज के वरिष्ठ जनों और संस्थान के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए इस पुनीत कार्य की सराहना की।
शिविर की खास बात यह रही कि इसमें तेली साहू समाज के युवाओं के साथ-साथ सर्व समाज के रक्तवीरों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। रक्तदान के प्रति युवाओं में खासा जोश देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक की टीम ने सफल आयोजन के लिए संस्थान के सभी सदस्यों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।