भीलवाड़ा के सुभाष आचार्य ने जीता स्वर्ण पदक, नेशनल के लिए चयन

Update: 2026-04-06 06:39 GMT

भीलवाड़ा । जयपुर के वोंकर टेबल टेनिस अकादमी में 4 और 5 अप्रैल को आयोजित राजस्थान राज्य मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भीलवाड़ा का मान बढ़ा है। शहर के अनुभवी खिलाड़ी सुभाष आचार्य ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

70+ वर्ग में दिखाया दम

राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन एवं जयपुर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रदेशभर के दिग्गजों ने हिस्सा लिया। सुभाष आचार्य ने पुरुष एकल के 70+ आयु वर्ग में अपनी तकनीक और स्फूर्ति से विरोधियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

अब पुणे में दिखाएंगे कौशल

इस स्वर्णिम जीत के साथ ही आचार्य का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो गया है। वे आगामी 24 मई से पुणे में आयोजित होने वाली 34वीं मास्टर्स नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, मित्रों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता की कामना की है।

Tags:    

Similar News