शिक्षा विभाग ने जारी किया शिविरा पंचांग: ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की कटौती, अब जनवरी में होंगी शीतकालीन छुट्टियां
भीलवाड़ा । शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। इस बार कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनमें छुट्टियों में कटौती और परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन शामिल है। नए सत्र में कुल 237 कार्य दिवस होंगे, जबकि रविवार और त्योहारों सहित कुल 126 छुट्टियां रहेंगी।
शिक्षकों के लिए तय किए गए कालखंड (Period)
विभाग ने शिक्षकों और संस्था प्रधानों के लिए साप्ताहिक क्लास लेने की सीमा निर्धारित की है:
प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक: प्रति सप्ताह 12 पीरियड लेना अनिवार्य।
व्याख्याता: प्रति सप्ताह 33 पीरियड (कक्षा 11वीं-12वीं, समय बचने पर 9वीं-10वीं)।
वरिष्ठ अध्यापक: प्रति सप्ताह 36 पीरियड (कक्षा 9वीं-10वीं, आवश्यकतानुसार 6वीं से 12वीं)।
अध्यापक लेवल-2: प्रति सप्ताह 42 पीरियड (कक्षा 6वीं से 8वीं, आवश्यकतानुसार अन्य)।
अध्यापक लेवल-1: प्रति सप्ताह 42 पीरियड (केवल कक्षा 1 से 5वीं तक)।
छुट्टियों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव
इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की कटौती की गई है, अब यह केवल 33 दिन (17 मई से 20 जून) का होगा। वहीं, कड़ाके की ठंड को देखते हुए शीतकालीन अवकाश अब 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहेगा। संस्था प्रधान (HM) के अवकाश घोषित करने के अधिकार को भी घटाकर अब साल में केवल 1 दिन कर दिया गया है, जिसका शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं।
परीक्षाओं का नया टाइम टेबल
प्रथम टेस्ट: 13 मई से 15 मई 2026
द्वितीय टेस्ट: 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026
अर्द्धवार्षिक परीक्षा: 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026
वार्षिक परीक्षा: 8 मार्च से 20 मार्च 2027
पंचांग की मुख्य तिथियां
सत्र प्रारंभ: 1 अप्रैल 2026
जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन: 18-19 सितंबर
मध्यावधि अवकाश: 4 से 15 नवंबर
राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन: 27-28 नवंबर
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
