101 यूनिट किया रक्तदान

By :  vijay
Update: 2026-04-05 18:31 GMT

भीलवाड़ा! श्री कोटडी श्याम ब्लड बैंक, में तेली समाज युवा फाउंडेशन द्वारा रविवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रह किया संस्थान के सदस्य प्यारेलाल अगवाल ने बताया कि प्रातः 9.15 बजे समाज के वरिष्ठ जनों एवं फाउंडेशन के सभी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया तत्पश्चात सभी सदस्यों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ सभी रक्तवीरो का हौसला अफजाई किया। शिविर में तेली साहू समाज सहित सर्व समाज के रक्त वीरों ने 101 यूनिट रक्तदान किया रक्तदान करवाने में बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसे लेकर कोटडी श्याम ब्लड बैंक की टीम ने संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Similar News