रेलवे की बड़ी सौगात: कल से पटरियों पर दौड़ेगी कानपुर-असारवा समर स्पेशल, भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ के यात्रियों को भी मिलेगी बड़ी राहत

By :  vijay
Update: 2026-04-05 17:04 GMT


भीलवाड़ा । गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ और नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कल, यानी 6 अप्रैल से कानपुर और अहमदाबाद (असारवा) के बीच 'समर स्पेशल' ट्रेन शुरू होने जा रही है, जो भीलवाड़ा  के साथ-साथ   चंदेरिया और मावली जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 14 जुलाई तक चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन यूपी और गुजरात की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।

 भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़और उदयपुर के यात्रियों को सीधा फायदा

यह स्पेशल ट्रेन उदयपुर संभाग के महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे मावली और चंदेरिया पर भी रुकेगी। भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के आसपास रहने वाले यात्री चंदेरिया स्टेशन से इस ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे। इससे न केवल लंबी दूरी के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर बूंदी और सवाई माधोपुर जाने वालों को भी नया विकल्प मिलेगा।

ट्रेन का समय और रूट चार्ट:

कानपुर से असारवा (01905): यह ट्रेन हर सोमवार को कानपुर से रवाना होकर रात 11:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार सुबह 5:45 बजे अहमदाबाद (असारवा) पहुंचा देगी। सुबह जल्दी पहुंचने से इलाज और बिजनेस के लिए गुजरात जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

असारवा से कानपुर (01906): वापसी में यह ट्रेन मंगलवार  को भीलवाड़ा  आएगी और  ठहराव के बाद 3:30 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी। यह अगले दिन बुधवार सुबह 7:00 बजे कानपुर पहुंचेगी।

17 कोच की सुविधा: स्लीपर और जनरल की पर्याप्त व्यवस्था

गर्मियों की छुट्टियों में कम बजट में सफर करने वाले यात्रियों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए हैं:

स्लीपर कोच: 09

जनरल कोच: 05

एसी कोच: 03

SLR/गार्ड कोच: 02

व्यापारियों और छात्रों को मिलेगी सहूलियत

उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र से यूपी की तरफ पढ़ाई करने वाले छात्रों और कपड़ा व अन्य व्यापार के सिलसिले में कानपुर-इटावा जाने वाले व्यापारियों को अब बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, डूंगरपुर और अहमदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को भी रात के समय सीधी ट्रेन मिलने से यात्रा सुगम होगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News