एमडीआर गुरला–मांडलगढ़ मार्ग पर आये दिन लगता है जाम, लोग परेशान

By :  vijay
Update: 2026-04-05 17:33 GMT

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी) हमीरगढ़ से गुजरने वाली एमडीआर रोड गुरला–मांडलगढ़ मार्ग पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर चितौड़ी दरवाजा के पास में संकरी सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात बार-बार बाधित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ट्रकों और बड़े वाहनों की संख्या अधिक होने से छोटे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। चितौड़ी दरवाजे के अंदर से बाजार में जाने के मार्ग, संस्कृत कॉलेज,सामान्य कॉलेज, हॉस्पीटल एवं मंगरोप रोड़ आदि इसी मार्ग होने के कारण दिनभर भीड़ बनी रहती है, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है।कई बार घंटे भर अधिक समय तक वाहन फंसे रहते हैं, जिससे लोगों के जरूरी काम प्रभावित होते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग और सड़क चौड़ीकरण जैसे ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आये दिन लगने वाले जाम से राहत मिल सके l

Similar News