सूठेपा में पंच कुंडीय विष्णु यज्ञ का आगाज, कलश यात्रा से गूंजा गांव

By :  vijay
Update: 2026-04-05 16:04 GMT


गेंदलिया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूठेपा में रविवार को पंच कुंडीय विष्णु यज्ञ और पाटोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए और गाजे-बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए 'बड़े भाटा वाले सगस जी' के स्थान पर पहुंचीं।

ग्रामीण कैलाश जसावत ने बताया कि सूठेपा के ग्रामीणों द्वारा सगस जी के स्थान पर तीन दिवसीय पंच कुंडीय विष्णु यज्ञ व पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को कलश यात्रा के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव पूजन, मण्डप पूजन, विप्र पूजन और अग्नि स्थापना के अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस पावन धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News