कार्य का समयबद्ध निस्तारण करें: आबकारी आयुक्त नमित मेहता

Update: 2026-04-06 08:03 GMT

 उदयपुर | आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप समस्त विभागीय कार्यों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और आपसी समन्वय के साथ किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सोमवार को आबकारी मुख्यालय उदयपुर के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त मेहता ने कहा कि राज्य के राजस्व अर्जन में आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ कार्य अनुशासन और टीम भावना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अनुभागवार समीक्षा और समन्वय पर जोर

बैठक के दौरान बंदोबस्त, आईटी, अभियोग, ईपीएफ, लीगल, होलोग्राम, कंट्रोल रूम और लेखा सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयुक्त ने सभी अधिकारियों से कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने हेतु सुझाव भी आमंत्रित किए ताकि फाइलों और प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो सके।

बैठक में रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (पॉलिसी) प्रदीप सिंह सांगावत, वित्तीय सलाहकार सुनीता विजय और उपायुक्त (ईपीएफ) प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

Similar News