डॉ. अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर मांडल की पाल पर आज जुटेगा जनसैलाब

Update: 2026-04-06 08:09 GMT

मांडल । संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की आगामी जयंती को भव्य रूप देने के लिए मांडल कस्बे में हलचल तेज हो गई है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की पूर्व तैयारी के लिए आज, 6 अप्रैल 2026 को एक अति आवश्यक बैठक बुलाई गई है।

दोपहर 12 बजे से शुरू होगी रणनीति

भीम सेना के जिला संयोजक महावीर मेघवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का आयोजन मांडल की पाल पर किया जा रहा है। बैठक का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तय किया गया है। इस दो घंटे के सत्र में जयंती के अवसर पर निकलने वाली विशाल रैली, आमसभा के रूट चार्ट और अन्य सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

अनुयायियों से जुटने की अपील

आयोजन समिति ने जिले भर के बाबा साहब के अनुयायियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में पहुंचें। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी समन्वय स्थापित कर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाना और समाज के अंतिम छोर तक बाबा साहब के विचारों को पहुँचाना है।

Similar News