मेवाड़ के प्रसिद्ध सिंगोली श्याम मंदिर में चारभुजा नाथ को अर्पित की गई डॉलर की माला

Update: 2026-04-06 10:52 GMT

आकोला (रमेश चन्द डाड)। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध आस्था के केंद्र सिंगोली श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ के आराध्य देव चारभुजा नाथ को एक श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर अमेरिकन डॉलर से निर्मित भव्य माला भेंट की।

पुजारी शिवकुमार पाराशर ने बताया कि श्रद्धालु की अटूट आस्था और मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विशेष भेंट भगवान को अर्पित की गई है। जब चारभुजा नाथ को इन अमेरिकन डॉलर से बनी माला से सुसज्जित किया गया, तो उनकी छवि देखते ही बन रही थी। विदेशी मुद्रा की इस अनूठी माला ने भगवान के श्रृंगार में चार चांद लगा दिए। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्त भगवान के इस अलौकिक और वैभवशाली रूप को देखकर अभिभूत हो गए।

Tags:    

Similar News