विरासत वंदन समारोह: भारत विकास परिषद 'आजाद' शाखा ने किया पूर्व अध्यक्षों का सम्मान, नई टीम ने ली शपथ

Update: 2026-04-06 15:03 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन) | भारत विकास परिषद की 'आजाद' शाखा द्वारा "जहाँ अनुभवों का सम्मान है, वहीं विकास का वरदान है" के ध्येय वाक्य के साथ भव्य 'विरासत वंदन समारोह' का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में शाखा के विकास में मील का पत्थर साबित हुए पूर्व अध्यक्षों के अमूल्य योगदान को सराहा गया और उन्हें विशेष 'टाइटल्स' से नवाजते हुए सम्मानित किया गया।

अनुभवों की साझा यादें और भावुक पल

सम्मान समारोह के दौरान शाखा के पूर्व अध्यक्ष अपने पुराने दिनों की यादें साझा करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने संगठन को मजबूती देने के अपने अनुभव बताए। सम्मानित होने वाले पूर्व अध्यक्षों में कैलाश सोनी, शीतल महेश्वरी, अभिषेक लोहिया, शिवम प्रहलादिका, सुमित जागेटिया, विनोद कोठारी, अरुण बाहेती, अमित सोनी, अभिषेक सोमानी और विनीत शर्मा शामिल रहे।

नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

समारोह के प्रारंभ में नवीन सत्र के लिए दायित्व ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्याम जी कुमावत के सान्निध्य में नई टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवीन कार्यकारिणी में  अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,सचिव प्रशांत खटोड़, कोषाध्यक्ष  मोहित पगारिया ने जिम्मेदारी संभाली।

सेवा और संस्कार का नया रिकॉर्ड बनाने का संकल्प

संस्थापक सदस्यों के साथ शाखा के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शपथ ली कि इस वर्ष 'आजाद' शाखा द्वारा सेवा और संस्कार के क्षेत्र में अनूठे कार्यक्रम आयोजित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

Similar News