जन चेतना मंच की कार्यकारिणी का विस्तार

Update: 2026-01-12 14:21 GMT

भीलवाड़ा। जन चेतना मंच भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष उछब लाल सोनी ने मंच की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश महामंत्री लोकेश व्यास व प्रदेश अध्यक्ष इंद्रमल सेठिया से गहन मंत्रणा कर छाया दिवेदी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, एडवोकेट ममता स्वर्णकार को महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, योगेश त्रिपाठी को युवामोर्चा अध्यक्ष, रमेश मूंदड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परिवेश डाड व रामनरेश विजयवर्गीय को जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंघवी व राजेंद्र ओस्तवाल एवं विष्णु समदानी को संरक्षक मनोनीत किया।

जिला मिडिया प्रभारी विशाल सेन ने बताया की कार्यकारिणी में सभी समाज व क्षेत्रो से सामाजिक कार्यकर्ताओ को स्थान दिया गया है जिनसे भीलवाडा भली-भांति परिचित है जिससे मंच के द्वारा राष्ट्रसेवा में समर्पित कार्यक्रमो को और अधिक गति मिलेगी।

Similar News