भीलवाड़ा। शहर के गांधीनगर स्थित विधायक कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। इस अवसर पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके विचारों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के बाद विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के माध्यम से देश के उन लोगों और नवाचारों को सामने लाते हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए जनहित के कार्यों और सुधारों को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और कार्यक्षेत्र में लागू करना भी जरूरी है।
विधायक कोठारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं और यह समझाते हैं कि स्थानीय स्तर पर किए गए छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने जल संरक्षण, स्वच्छता और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों को भीलवाड़ा के हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
गांधीनगर कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश की एकता और प्रगति का प्रभावी माध्यम बन चुका है, जो हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
