भीलवाड़ा: राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच की जिला कार्यकारिणी घोषित, व्यास बने जिलाध्यक्ष

Update: 2026-02-01 17:50 GMT

 


भीलवाड़ा (हलचल)। राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच की प्रथम बैठक रविवार को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वर्णकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन की मजबूती के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और नागरिक कर्तव्यों व लोक अधिकारों पर विशेष विमर्श किया गया।

नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट भरत कुमावत और उदयपुर संभाग प्रभारी राकेश कोठारी के आतिथ्य में घोषित कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया:

अध्यक्ष: ओमप्रकाश व्यास

उपाध्यक्ष: जितेन्द्र पुरोहित

महासचिव: मनीष कुमार नागोरी

सहसचिव: आशा रामावत

संगठन मंत्री: मनोज शर्मा

कोषाध्यक्ष: सुलक्षणा शर्मा

नागरिक कर्तव्य एवं लोक अधिकार जागरण पखवाड़ा

संगीत कला केंद्र भवन में आयोजित इस बैठक में 'नागरिक कर्तव्य एवं लोक अधिकार जागरण पखवाड़े' के तहत चिंतन-मनन किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट भरत कुमावत ने नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनके कर्तव्यों के बीच संतुलन पर विस्तृत प्रकाश डाला।

7 फरवरी को उदयपुर में संभाग स्तरीय सेमिनार

संभाग प्रभारी राकेश कोठारी ने बताया कि पखवाड़े के तहत अब तक उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और शाहपुरा में गोष्ठियां हो चुकी हैं। आगामी चरण में चित्तौड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सलूंबर में आयोजन होंगे। इसी क्रम में 7 फरवरी को उदयपुर जिला न्यायालय के महाराणा प्रताप सभागार में "मेवाड़ के नागरिकों के गणतांत्रिक अधिकारों की प्राप्ति" विषय पर संभाग स्तरीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। पखवाड़े का समापन राजसमंद में सर्व समाज सम्मेलन के साथ होगा।

25 वर्षों से सक्रिय है मंच

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वर्णकार ने मंच के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व न्यायाधीश एवं शासन विधि सचिव डॉ. बसन्ती लाल बाबेल सहित बुद्धिजीवियों ने 25 वर्ष पूर्व इसकी स्थापना की थी। आज यह मंच 4 राज्यों और राजस्थान के 44 जिलों में सक्रिय है।

बैठक में महेश जोशी, लोकेश व्यास, रामनिवास सैनी, शुभकरण चौहान सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश व्यास ने किया।

समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)

ईमेल: bhilwarahalchal@gmail.com

विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News